लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: नौगाम सेक्टर में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराये दो आतंकवादी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 11, 2020 10:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देसैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। इससे पहले एलओसी पर राजौरी सेक्‍टर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सेना का एक हवालदार शहीद हो गया है।

श्रीनगर: ना ने हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में शनिवार सुबह मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। कुछेक और घुसपैठियों के साथ जंग जारी थी जो एलओसी को क्रास कर भारत में घुसना चाहते थे। श्रीनगर में सेना पीआरओ ने इस बारे में जानकारी दी। सेना की चिनार कोर ने भी दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने दो एके-47 और अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। 

पीआरओ ने बताया कि एलओसी के पास संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने घात लगाया। हाल के दिनों में घाटी में लगातार आतंकवादी मारे जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन से आतंकवादी संगठनों की कमर तोड़ दी है।  उन्‍होंने इसकी पुष्टि की है कि एरिया में कुछ और आतंकी घुसपैठिए अभी डटे हुए हैं जिनसे मुकाबला जारी है

 

इससे पहले एलओसी पर राजौरी सेक्‍टर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सेना का एक हवालदार शहीद हो गया है। जबकि 8 जुलाई को पाक गोलाबारी में जख्‍मी हुई दूसरी महिला ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया। इस तरह से दो दिनों में एलओसी पर तीन लोगों की मौत पाक गोलाबारी में हो चुकी है। 

भारतीय पक्ष भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच मंगलवार की रात बालाकोट सेक्टर के गांव लंजोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल 60 वर्षीय महिला हाकम बी ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। पुंछ के कीरनी और कसबा सेक्टर में पाकिस्तान ने वीरवार की रात करीब 9.40 बजे अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

इससे पहले बुधवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने जिले के बालाकोट क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी। गांव लंजोट में मोर्टार धमाके में दो महिलाएं घायल हो गई थीं। जिसमें एक महिला रेशम बी की मौत हो गई थी, जबकि हाकम बी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हाकम का इलाज राजोरी जीएमसी में चल रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है