लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राज्यपाल के बयान पर मचा बवाल, अब और कई नेता विरोध में उतरे

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 22, 2019 18:31 IST

सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा था कि आतंकियों को पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करनी चाहिए। सत्यपाल मलिक का तर्क था कि यही लोग राज्य को लूट रहे है। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों को भ्रष्ट नेताओं को मार डालने की नसीहत देने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान ने राज्य में बवाल मचा रखा है। जो सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है उसके विरोध में कई नेता राज्यपाल के विरोध में उठ खड़े हुए हैं।  उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान के बाद जम्मू कश्मीर में अगर किसी भी राजनेता, सेवारत या सेवानिवृत्त नौकरशाह की हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार सत्यपाल मलिक होंगे।

आतंकियों को भ्रष्ट नेताओं को मार डालने की नसीहत देने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान ने राज्य में बवाल मचा रखा है। जो सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है उसके विरोध में कई नेता राज्यपाल के विरोध में उठ खड़े हुए हैं। 

यही नहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान के बाद जम्मू कश्मीर में अगर किसी भी राजनेता, सेवारत या सेवानिवृत्त नौकरशाह की हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार सत्यपाल मलिक होंगे।

दरअसल, सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा था कि आतंकियों को पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करनी चाहिए। सत्यपाल मलिक का तर्क था कि यही लोग राज्य को लूट रहे है। 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि पुलिस अपना काम बहुत अच्छे से कर रही है लेकिन अगर एक भी जान जाती है, अगर वो आतंकी की भी क्यों न हो तो मुझे तकलीफ होती है। हम चाहते हैं कि हर कोई वापस आए। 

करगिल में भाषण के दौरान सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि यहां के नेता ही राज्य को लूट रहे हैं, इसलिए आतंकी नेताओं को ही मारें, पुलिसवालों को नहीं। राज्यपाल के इस बयान पर उमर अब्दुल्ला भड़क गए और कह दिया कि अगर किसी भी नेता की हत्या होती है तो उसके राज्यपाल जिम्मेदार होंगे।

इस बयान पर नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सत्यपाल मलिक को घेरने की कोशिश की, तो राज्यपाल उन्हें भी लपेटने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि उमर वास्तव में राजनीतिक तौर पर बच्चे ही हैं। 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि मैने आतंकियों को सुरक्षाबलों पर हमला करने के बजाय राज्य में लूट खसूट करने वालों को निशाना बनाने के लिए यहां भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा से हताश और निराश होकर ही कहा है। बेशक एक राज्यपाल होने के नाते मुझे इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लेकिन मेरी निजी भावना वही है जो मैने कहा है। यहां बहुत से राजनीतिक नेता और वरिष्ठ नौकरशाह गले तक भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबे हुए हैं।

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला द्वारा अपने ब्यान पर किए गए ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अमर अब्दुल्ला तो अभी सियासी रुप से नासमझ और अपरिपक्व हैं। वह तो एक पॉलिटिकल ज्यूवेनाइल हैं जो हर बात पर ट्वीट करते रहते हैं। आप उनके ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया देखें, आप समझ जाएंगे।

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भ्रष्ट नेताओं पर दिए अपने बयान को लेकर अब सफाई देते हुए कहा कि उन्हें एक संवैधानिक पद पर होते हुए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। 

उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं मानता हूं कि मेरी जिम्मेदारी या जो पोजीशन है उस पर ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी। लेकिन मेरा फ्रस्टेशन भ्रष्टाचार के प्रति ऐसा था कि यह बात निकल गई। उन्होंने अपने बयान पर अफसोस जताते हुए कहा कि राज्यपाल होते हुए मुझे यह नहीं कहना चाहिए अन्यथा मैं यही कहूंगा।

हालांकि राज्यपाल ने अब अपनी गलती स्वीकार कर ली है लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यपाल के विरोध में अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी सामने आने लगे हैं और वे राज्यपाल के बयान की भर्त्सना कर रहे हैं।

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां