जम्मू-कश्मीरः गुलाम नबी आजाद ने दी चुनौती- गुजरात को बनाकर दिखाओ केंद्र शासित प्रदेश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 5, 2019 03:11 PM2019-08-05T15:11:03+5:302019-08-05T15:11:03+5:30

राज्यसभा में आर्टिकल 370 और राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पर बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुत बड़ा विस्फोट किया है।

Jammu and Kashmir: Ghulam Nabi Azad challenged - Make Gujarat a union territory! | जम्मू-कश्मीरः गुलाम नबी आजाद ने दी चुनौती- गुजरात को बनाकर दिखाओ केंद्र शासित प्रदेश!

जम्मू-कश्मीरः गुलाम नबी आजाद ने दी चुनौती- गुजरात को बनाकर दिखाओ केंद्र शासित प्रदेश!

राज्यसभा में आर्टिकल 370 और राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पर बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुत बड़ा विस्फोट किया है। उन्होंने कहा, 'मेरे पैदा होने के बाद और मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि उस राज्य के साथ जो हमारे भारत का सिर है, ऐसा काम किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से बेहद अनिश्चितता का माहौल था। मुझे देर रात तक फोन आते थे। आज जिस तरह से अटम बम फटा। पिछले एक हफ्ते से जिन चीजों के लिए आशंकाएं जताई जा रही थी वो सारी बातें एक ही आर्डर में पूरी हो गई। किसी ने सोचा भी नहीं था।

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए सत्ता पक्ष से शोर होने लगा। गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार को चुनौती दी कि गुजरात को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर दिखाओ।

गुलाम नबी आजाद के भाषण की अन्य बड़ी बातें

- महाराजा हरि सिंह ने पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान को अपना देश माना। कश्मीर के लोगों ने हिंदुस्तान के सेक्युलरिज्म को अपना माना। उन्होंने हिंदुस्तान पर भरोसा किया था। आपने उनके भरोसे को तोड़ दिया। 

- शुरुआत महाराजा से हुई, फिर प्रधानमंत्री होते थे, फिर हमने मुख्यमंत्री बनाए। लेकिन आपने इसे लेफ्टिनेंट गवर्नर पर खत्म किया। जम्मू-कश्मीर जो दुनिया में इतिहास, खूबसूरती, पर्यटन और संस्कृति की वजह से जाना जाता है। 

- पॉवर के नशे में इतना मत गुम हो जाओ कि पता ही ना चले कि क्या कर रहे हैं।  

- क्या कश्मीर और लद्दाख को अब उप-राज्यपाल चलाएगा?

Web Title: Jammu and Kashmir: Ghulam Nabi Azad challenged - Make Gujarat a union territory!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे