लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सोपोर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों किया ढेर, कई हथियार व गोला बारूद बरामद

By भाषा | Updated: August 3, 2019 16:19 IST

शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मारा गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और आम नागरिकों पर अन्य तरह के अत्याचारों में शामिल थे।

Open in App

 जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी बारामूला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मारा गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। 

उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं।

बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी का संबंध किस समूह से था यह नहीं पता चल सका है। अधिकारी ने बताया कि वहीं शोपियां के पंडुशन इलाके में शुक्रवार को शुरू हुए अभियान में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी मंजूर भट को मार गिराया गया।

शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मारा गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और आम नागरिकों पर अन्य तरह के अत्याचारों में शामिल थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत