लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः खराब हालात के बावजूद इस बार ट्यूलिप गार्डन आने वालों ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 28, 2019 15:46 IST

इस साल इसमें दो लाख लोग आए जबकि पिछले साल आने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख था जबकि 2017 में मात्र डेढ़ लाख लोग ही आए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रीनगर से महज 9 किलोमीटर दूर जबरवान हिल्स पर 15 हैक्टेयर में फैले इस गार्डन को देखने दूर-दराज से लोग आते हैं।इस बार खास बात यह रही कि गार्डन में ट्यूपिल की कुछ नई वैरायटियों को शामिल किया गया था।

जम्मू, 28 अप्रैलः कश्मीर में स्थित टयूलिप गार्डन में कश्मीर के खराब हालात के बावजूद इस बार आने वालों ने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसे आज पूरे वर्ष के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एशिया का यह सबसे बड़ा गार्डन है और इसे हर वर्ष एक महीने के लिए पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इस वर्ष इसे 31 मार्च को खोला गया था। इस गार्डन में विभिन्न तरह के 12 लाख के करीब टयूलिप के फूल लगाए गए थे।

पुलवामा में हुए विस्फोट में 50 के करीब सुरक्षाबलों की शहादत के बाद कश्मीर में आने वाले पर्यटकों के कदम रूक तो गए लेकिन ट्यूलिप गार्डन में आने वालों की संख्या ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के उत्साह को जरूर बनाए रखा है। इस साल इसमें दो लाख लोग आए जबकि पिछले साल आने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख था जबकि 2017 में मात्र डेढ़ लाख लोग ही आए थे।

आचार सहिंता के चलते फ्लोरिकल्चर विभाग ने साधारण तरीके से कार्यक्रम करवा कर गार्डन खोलने की रस्म निभाई थी। श्रीनगर से महज 9 किलोमीटर दूर जबरवान हिल्स पर 15 हैक्टेयर में फैले इस गार्डन को देखने के लिए जम्मू-कश्मीर से ही नहीं बल्कि देश-विदेश से हजारों लोग आते रहे हैं। इस बार खास बात यह रही कि गार्डन में ट्यूपिल की कुछ नई वैरायटियों को शामिल किया गया था। इसे 2007 में खोला गया था।

इस बार भी ट्यूलिप गार्डन खुलने से यहां पर पर्यटन उद्योग को काफी बल मिला। ट्यूलिप फेस्टिवल का समापन आज हो गया और उसी के साथ गार्डन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। फ्लोरिकल्चर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम के बदलते तेबरों को लेकर इस बार गार्डन खोलने में कुछ देरी हुई।

फ्लोरीकल्चर विभाग कश्मीर के निदेशक डॉ हफीज शाह ने बताया कि गार्डन को देखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी देश दुनियां के लोग पहुंचे हुए थे। ट्यूलिप गार्डन के मनमोहक दृश्यों का आनंद कर किसी ने उठाया। ट्यूलिप के अलावा गार्डन में लगाए गए अन्य फूल भी पर्यटकों को काफी पसंद आए। लोग फूलों के साथ सेल्फी लेते नजर आते रहे हैं।

यही नहीं देश-विदेश से आ रहे पर्यटक कमल, गुलाब और नरगिस के फूलों की भी वैराइटी देखने के साथ लजीज कश्मीरी व्यंजनों का भी स्वाद लेते रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण