लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 जुलाई को करेंगे कश्मीर की यात्रा, द्रास में करगिल युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 18:44 IST

सिंह कश्मीर ,जम्मू और लद्दाख तीनों क्षेत्रों की यात्रा करेंगे और घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तथा लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भीतरी इलाकों में चलने वाले अभियानों का भी जायजा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि सिंह शनिवार को नयी दिल्ली से श्रीनगर पहुंचेंगे। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत उनके साथ होंगे।इसके बाद रक्षा मंत्री लद्दाख के द्रास जाएंगे जहां उनका युद्ध स्मारक जाने का कार्यक्रम है। सिंह इसके बाद जम्मू जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 जुलाई को एक दिन के लिए जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह द्रास में करगिल युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जम्मू में दो पुल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सिंह कश्मीर ,जम्मू और लद्दाख तीनों क्षेत्रों की यात्रा करेंगे और घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तथा लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भीतरी इलाकों में चलने वाले अभियानों का भी जायजा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह शनिवार को नयी दिल्ली से श्रीनगर पहुंचेंगे। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत उनके साथ होंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री लद्दाख के द्रास जाएंगे जहां उनका युद्ध स्मारक जाने का कार्यक्रम है। सिंह इसके बाद जम्मू जाएंगे और कठुआ और सांबा जिलों में उझ तथा बसंतार नदी पर दो प्रमुख पुलों का उद्घाटन करेंगे।

रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली जम्मू यात्रा है। इससे पहले तीन जून को वह कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरराजनाथ सिंहकारगिल विजय दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत