लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः छुट्टी पर गए सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, सरपंच पर हमला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 12, 2022 21:58 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर था और अपने घर आया हुआ था।

जम्मूः कश्मीर में आतंकी हिंसा में जबरदस्त तेजी आई है। छुट्टी पर घर आए केरिपुब जवान पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में केरिपुब का जवान मारा गया। उनकी पहचान मुख्तार अहमद पुत्र जलाल-उद-दीन निवासी चिकी चोटीपोरा शोपियां के रूप में हुई है।

इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इससे पहले आतंकियों ने आज दोपहर एक और सरपंच पर हमला बोला जबकि कल देर रात उन्होंने एक सरपंच को मार डाला था। जबकि तीन दिनों से लापता एक सैनिक का शव परसों मिला था।

शोपियां के छोटेपोरा गांव में छुट्टी पर गए केरिपुब जवान मुख्तार अहमद को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल मुख्तार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा में सरंपच को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

इस बीच आतंकी फरार हो गए। गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा जिले के पंचायत अरिहल-बी के सरपंच गुलाम नबी आतंकियों ने दोपहर बाद हमला किया।इससे पहले बडगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की रात को आतंकियों ने सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं। आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अडूरा गांव में पहुंचे आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर