लाइव न्यूज़ :

By-Poll Election Result 2025: नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की देवयानी राणा आगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 10:43 IST

By-Poll Election Result 2025:  अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद है।

Open in App

By-Poll Election Result 2025: जम्मू जिले के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार देवयानी राणा आगे हैं जबकि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार तीसरे स्थान पर हैं। राणा का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार और जिला विकास परिषद की मौजूदा सदस्य शमीम बेगम और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह से है।

सिंह राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और रामनगर से तीन बार के विधायक हैं। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के मद्देनजर जम्मू मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना गांधी नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमिनार हॉल में की जा रही है, जहां 23 टेबल लगाए गए हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद है।

नगरोटा में मंगलवार को मतदान हुआ था और 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। देवयानी राणा पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। पिछले साल उनका निधन हो गया था। 

टॅग्स :उपचुनावजम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत