लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: LoC पर गरज रहे तोपखाने, दर्जनभर पाक सैनिक ढेर, लांच पैड और सीमा चौकियों में जबरदस्त तबाही

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 1, 2020 15:39 IST

राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में एलओसी से सटे कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए गोलों के गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे फिलहाल सीमा पर रूक-रूक गोलाबारी हो रही है परंतु अभी तक हुई गोलाबारी में नुकसान की जानकारी नहीं है।गांव में गोले गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

जम्मू:पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी पर रहने वाले लोगों के लिए यह दोहरी मुसीबत कही जा सकती है कि एक तो कोरोना की दहशत में वे मुसीबतों से घिरे हैं और दूसरी ओर पाक सेना गोलों की बरसात किए जा रही है। इतना जरूर था कि राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर पाक सेना को जो क्षति पहुंचाई है उसमें उसके दर्जन भर जवान मारे जाने की खबर है तथ कई आतंकी पैडों व सीमा चौकिओं को भी नेस्तनाबूद करने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, पाक सेना तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है और उसे बराबर के हथियार से जवाब दिया गया है।

राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में एलओसी से सटे कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए गोलों के गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कल एक 12वीं कक्षा के छात्र की मौत भी हो गई थी। हालांकि भारतीय सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान की इस गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दिया, नतीजतन पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद गोलाबारी बंद कर दी। फिलहाल सीमा पर रूक-रूक गोलाबारी हो रही है परंतु अभी तक हुई गोलाबारी में नुकसान की जानकारी नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। इस गोलाबारी में क्या नुकसान हुआ है, अभी तक इस बारे में दोनों और से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पहले कल रात पुंछ तथा राजौरी के सेक्टरों में और आज उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। गांव में गोले गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। डर के मारे लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाहर नहीं निकले। वहीं एलओसी पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सीमा से जिस ओर से गोलाबारी की जा रही थी, भारतीय जवानों ने उनकी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोले दागे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे