लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: लश्कर के आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, लगातार तीसरे दिन सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार और गोला बारूद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 13, 2023 15:39 IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के राख मोमिन इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ स्थानीय पुलिस और सेना ने किया है। इस ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरादम किए गए हैं।

Open in App

जम्मू: सुरक्षाबलों ने लगातार तीसरे दिन आतंकी ठिकानों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। ताजा बरामदगियों में पांच आईईडी भी शामिल हैं। पहले ही दो दिनों के भीतर गोला बारूद के साथ साथ मादक पदार्थ भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के राख मोमिन इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 12 और 13 मार्च की मध्यरात्रि को अनंतनाग पुलिस ने सेना के साथ मिलकर बिजबिहाड़ा के मोमिन डांगी क्षेत्र में एक तलाशी अभियान छेड़ा था। इलाके में तलाशी के दौरान एलईटी के एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ और उसके बाद भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे स्टोर बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार बरामदगियों में आईईडी (05 नंबर) पीटीडी के प्रोग्राम्ड टाइमर डिवाइस और आरसीआईईडी, डेटोनेटर (06 नंबर), पिस्टल (03 नंबर), पिस्टल मैगजीन (05 नंबर), गोला बारूद (09 एमएम राउंड 124 नंबर), रिमोट कंट्रोल (04 नंबर) शामिल हैं तथा बैटरी (13 नंबर) शामिल हैं। 

पुलिस का कहना है कि इस संबंध में, केस एफआईआर नंबर 58/2023 पीएस बिजबेहरा में कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इससे पहले पिछले दो दिनों से सुरक्षाबल आतंकी ठिकानों पर लगातार दबिश देकर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद कर चुके हैं। 

कल भी सेना के जवानों ने राजौरी जिले में दो किलोग्राम मादक पदार्थ, दो पिस्तौल और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया था। जबकि 11 मार्च को हंदवाड़ा पुलिस द्वारा शालनार हैंगनीकूट में तलाशी अभ्यिान चलाया गया और क्षेत्र की तलाशी के दौरान, हथियारों और गोला-बारूद का एक पुराना डंप मिला, जिसमें 01 एके 47 राइफल के साथ 02 मैगजीन और 75 राउंड, 10 ग्रेनेड, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, 08 यूबीजीएल बूस्टर, 02 फ्लेम थ्रोअर, 05 राकेट शेल और 03 राकेट बूस्टर शामिल थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे