लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कश्मीरी प्रवासियों की संपत्तियों के संरक्षण का दिया आदेश

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अगस्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नीत जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने शनिवार को कश्मीरी प्रवासियों की अचल संपत्तियों के संरक्षण और सुरक्षा तथा उन पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संरक्षण और बचाव के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए परिषद ने राजस्व विभाग के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत कृषि सुधार अधिनियम के तहत कश्मीर संभाग के उपायुक्तों को आयुक्तों की शक्तियां प्रदान करने की बात कही गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण को एक ऑनलाइन वेबसाइट बनाने का निर्देश दिया है, जहां से प्रवासी रिकॉर्ड में सुधार, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने और धोखाधड़ी तथा परेशानी के संबंध में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ऐसे आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि धार्मिक संपत्तियों के संबंध में जम्मू-कश्मीर प्रवासी अचल संपत्ति अधिनियम के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा