लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 4 आतंकवादी ढेर, सेना ने कहा- आतंकियों को न दें शरण, फैला सकते हैं कोरोना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 4, 2020 18:16 IST

बता दें कि मारे गए चारों आतंकी स्थानीय हैं। तीन की तो पहचान कर ली गई है जबकि एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे। सेना ने आपरेशन समाप्त कर चारों आतंकियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी फायरिंग की।

जम्मू:सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते तीन कश्मीरी नागरिकों के हत्यारे 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। चारों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में खुर बट पोरा के पास सुरक्षाबलों ने वहां छिपे चारों आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी घायल हुए हैं। 

वहीं, सेना ने लोगों से अपील की है कि आतंकियों को शरण न दें, वे कोरोना भी फैला सकते हैं। बता दें कि मारे गए चारों आतंकी स्थानीय हैं। तीन की तो पहचान कर ली गई है जबकि एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चारों हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से थे। वहीं घायल जवानों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार ये आतंकी बीते एक हफ्ते के दौरान कुलगाम में हुई चार नागरिकों की हत्या में शामिल थे। मारे गए चार आतंकियों में से तीन की पहचान शाहिद अहमद, आदिल ठोकर और एजाज नायकू के रूप में हुई है। तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं। चौथे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सेना ने आपरेशन समाप्त कर चारों आतंकियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी फायरिंग की। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद 4 आतंकियों को मार गिराया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव