लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बारामुला के सोपोर में CRPF और पुलिस की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 18, 2020 21:30 IST

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आतंकियों ने सोपोर कस्बे में नूरबाग इलाके में अहद बाब क्रासिंग पर केरिपुब और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर हमला बोला था।

Open in App
ठळक मुद्देबारामुला के सोपोर में सीआरपीएफ और पुलिस की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों के हमला की खबर है।हमलावर आतंकियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। यह हमला पुलिस के बुलेट प्रूफ वाहन पर हुआ था।

श्रीनगर: आज देर शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के सोपोर कस्बे में एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान शहीद हो गए तथा एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। खबर है कि इस हमले में घायल हुए दो और जवान शहीद हो गए हैं। अब तक कुल चार जवानों के शहीद होने की खबर है।

शहीद होने वाले तीन जवानों की पहचान कर ली गई है, जो इस तरह है-

1.F/No. 015202662 HC/GD Rajeev Sharma (42yrs), married, r/o Vaishali, Bihar)

2. F/No. 041639015 Ct/GD C. B. Bhakare (38 Yrs) married, r/o Buldhana, Maharashtra)

3. F/No. 145250539 Ct/GD Parmar Satyapal Singh (28Yrs), unmarried, r/o Sabarkantha, Gujarat

इसके अलावा, शहीद होने वाले चौथे जवान के बारे में जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी। 

बता दें कि हमलावर आतंकियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। यह हमला पुलिस के बुलेट प्रूफ वाहन पर हुआ था। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आतंकियों ने सोपोर कस्बे में नूरबाग इलाके में अहद बाब क्रासिंग पर केरिपुब और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर हमला बोला था। उन्होंने बताया कि, हमले में दो केरिपुब जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि यह हमला एक गश्ती वाहन पर हुआ है और उसका चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है।मिलने वाले समाचारों के मुताबिक, हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर तुरंत रवाना किए गए थे जो हमलावर आतंकियों की तलाश में नाकाबंदी और तलाशी अभियान को छेड़े हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही हमलावर आतंकियों को तलाश कर ढेर कर दिया जाएगा। इस हमले के बाद कश्मीर में सतर्कता को बढ़ाया गया है क्योंकि ऐसे समाचार मिल रहे हैं कि आतंकी कोरोना वायरस से फैले हालात में लगे हुए सुरक्षाबलों पर हमलों को बढ़ा सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए। ये दोनों कथित तौर पर स्थानीय बताये जा रहे हैं। बाद में, उन्हें उत्तर कश्मीर में ‘‘अज्ञात आतंकवादी’’ के रूप में दफना दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के दायरू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह में इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान की जानी बाकी है।

वे किस आतंकी संगठन से संबद्ध थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शवों को किसी को सौंपा नहीं गया क्योंकि पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है और इसलिए उन्हें उत्तर कश्मीर में एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील