लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट, 2 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 14:22 IST

कश्मीर यूनिवर्सिटी के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट होने की खबर आ रही है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि लोग मुठभेड़ वाले क्षेत्र की तरफ जाने से बचें।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा मुठभेड़ में एक और आतंकवादी ढेर, रात से जारी है गोलीबारी।जम्मू-कश्मीर में दरगाहों की सुरक्षा बढ़ाने का डीजीपी को निर्देश।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट होने की खबर आ रही है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि लोग मुठभेड़ वाले क्षेत्र की तरफ जाने से बचें। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड आज दोपहर विश्वविद्यालय के सर सैयद द्वार के निकट फेंका गया था। इस घटना के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार को एक और आतंकवादी मारा गया था। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों के दक्षिण कश्मीर के शादीमर्ग जिले में वाहन नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया था कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मंगलवार रात भी एक आतंकवादी मारा गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि अभियान अब भी जारी है क्योंकि इलाके में अभी और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में सूफी दरगाह को आग के हवाले करने की कोशिश की मंगलवार को निंदा की और पुलिस प्रमुख से केंद्र शासित प्रदेश की सभी दरगाहों की सुरक्षा कड़ी करने को कहा था। पुराने त्राल उपनगर के काउंसरबल (क्रूसबल) मोहल्ला में आग लगने की एक घटना हुई थी। वहां शरारती तत्वों ने 25-26 नवंबर की दरम्यानी रात को एक स्थानीय मस्जिद से सटी दरगाह में आग लगा दी थी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया था कि उपराज्यपाल ने इस “कायराना” कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें लोगों में गुस्सा पैदा करने और उनकी भावनाओं को आहत करने के लिए की जाती हैं लेकिन उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के हवाले किया जाएगा।  

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील