लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः मेंढर सेक्टर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश करते 13 आतंकी ढेर, गोला बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 1, 2020 18:58 IST

पुंछ के नौशहरा और मेंढर सेक्टरों में घुस आए आतंकियों के एक बड़े दल से मई 28 से ही मुठभेड़ जारी थी और आज सुबह नौशहरा में तीन घुसपैठियों के शव मिल चुके थे। देर शाम को मेंढर से भी 10 घुसपैठियों के शव मिले थे पर सेना ने अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया था। सेना कहती थी कि अभी आपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 से 20 घुसपैठियों का एक दल, भारी हथियारों के साथ 27 और 28 मई की रात को एलओसी को क्रास कर इस ओर आ गया था।आतंकी भारी हथियारों से लैस थे और उन्हें पाक सेना भी कवर फायर दिया था जिस कारण यह अभियान पांच दिनों तक खिंच गया।

जम्मूः एलओसी पर मेंढर में घुसपैठियों के साथ चल रही भीषण लड़ाई में 10 और आतंकी मार गिराए गए है। कुल 13 घुसपैठियों को मार गिराया गया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

सेना के जवानों ने पाकिस्तान से सटी एलओसी पर 13 घुसपैठियों को मार गिराया है। इन सभी को पिछले पांच दिनों से चल रहे ‘मिनी युद्ध' के दौरान मार गिराया गया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सेना नु फिलहाल तीन घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इलाके में सर्च आप्रेशन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, पुंछ के नौशहरा और मेंढर सेक्टरों में घुस आए आतंकियों के एक बड़े दल से मई 28 से ही मुठभेड़ जारी थी और आज सुबह नौशहरा में तीन घुसपैठियों के शव मिल चुके थे। देर शाम को मेंढर से भी 10 घुसपैठियों के शव मिले थे पर सेना ने अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया था। सेना कहती थी कि अभी आपरेशन जारी है।

पर रक्षा सूत्रों के मुताबिक, 15 से 20 घुसपैठियों का एक दल, भारी हथियारों के साथ 27 और 28 मई की रात को एलओसी को क्रास कर इस ओर आ गया था और उनकी घुसपैठ के प्रति जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था।

एक अधिकारी के बकौल, आतंकी भारी हथियारों से लैस थे और उन्हें पाक सेना भी कवर फायर दिया था जिस कारण यह अभियान पांच दिनों तक खिंच गया। अधिकारी इसे मुठभेड़ के स्थान पर ‘मिनी जंग' का नाम देते हुए कहते थे कि फिलहाल पांच से सात घुसपैठियों की तलाश जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानटेरर फंडिंगभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत