लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः रियासी में झरने के पास खिसकी जमीन, घूमने गए चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2018 19:02 IST

जम्मू-कश्मीर में जलप्रपात पर चट्टान गिरने से चार की मौत और 25 जख्मी

Open in App

जम्मू, 15 जुलाईः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को सियार बाबा जलप्रपात पर बड़ा हादसा हुआ। जलप्रपात पर चट्टान गिरने से यहां स्नान कर रहे चार लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सजाद भट ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उत्तर भारत के बड़े जलप्रपातों में से एक सियार बाबा जलप्रपात छुट्टी मनाने वाले के बीच काफी लोकप्रिय है। 

भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पहाड़ी से टूटी एक चट्टान जलप्रपात पर गिरी। इससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि चट्टान के साथ आए मलबे के नीचे ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।

रियासी शहर से 10 किलोमीटर दूर जलप्रपात सियार बाबा चिनाब नदी पर स्थित है। सौ फुट से अधिक ऊंचाई से गिर रहे पानी का विहंगम दृश्य काफी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम