लाइव न्यूज़ :

जमीअत-ए-उलेमा बिहार-झारखंड के महासचिव हुस्न अहमद कादरी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:36 IST

Open in App

पटना, 22 अप्रैल जमीअत-ए-उलेमा बिहार-झारखंड के महासचिव हुस्न अहमद कादरी का बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां स्थित उनके आवास पर हृदयघात से निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से यह जानकारी दी गई।

वह 83 वर्ष के थे। कादरी के परिवार में पत्नी और एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हुस्न अहमद कादरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा है कि वह कादरी साहब के इन्तकाल की खबर से बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि हुस्न अहमद साहब जमीयत-ए-उलमा बिहार-झारखंड के महासचिव होने के साथ एक मशहूर समाजसेवी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में जगह दें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

कादरी ने पुत्र और पेशे से चिकित्सक डॉक्टर फैज अहमद कादरी ने बताया कि नमाज ए जनाजा आज शाम मगरिब की नमाज के बाद फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह ए मुजीबिया में अदा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़