लाइव न्यूज़ :

जामिया गोलीबारीः अध्यापक संघ ने कहा- अनुराग ठाकुर जिम्मेदार, केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों को भड़काया

By भाषा | Updated: January 31, 2020 20:25 IST

विश्वविद्यालय में स्थिति पर चर्चा के लिए बुलायी गयी आमसभा के बाद जेटीए ने कहा कि हम मानते हैं कि यह गोलीबारी संसद के एक निर्वाचित सदस्य और देश के वित्त राज्य मंत्री के द्वारा ‘गोली मारो’ के आह्वान का नतीजा है। इस गोलीकांड में जान भी जा सकती थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह पर गोली चला दी थी।गोली चलाते हुए व्यक्ति चिल्ला कर कह रहा था ‘ये लो आजादी।’

जामिया शिक्षक संघ (जेटीए) ने विश्वविद्यालय के बाहर गोलीबारी के लिए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर दोष मढ़ते हुए कहा कि इससे ज्यादा और कुछ ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से हिंसा करने के लिए नागरिकों को भड़काए।

शिक्षक संघ ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बतौर नागरिक अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क के एक तरफ से यातायात का रास्ता देने का भी अनुरोध किया। ठाकुर ने हाल में एक चुनावी रैली के दौरान सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों की आलोचना करने के बाद भड़काऊ नारे लगवाए थे।

विश्वविद्यालय में स्थिति पर चर्चा के लिए बुलायी गयी आमसभा के बाद जेटीए ने कहा कि हम मानते हैं कि यह गोलीबारी संसद के एक निर्वाचित सदस्य और देश के वित्त राज्य मंत्री के द्वारा ‘गोली मारो’ के आह्वान का नतीजा है। इस गोलीकांड में जान भी जा सकती थी।

एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह पर गोली चला दी थी। गोली चलाते हुए व्यक्ति चिल्ला कर कह रहा था ‘ये लो आजादी।’ घटना में एक छात्र घायल हो गया था। शिक्षक संघ ने कहा कि इससे ज्यादा राष्ट्र विरोधी और कुछ नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से नागरिकों को हिंसा के लिए उकसाए और हम उनकी टिप्पणी की निंदा करते हैं।

घटना के बाद छात्रों द्वारा दिखाए गए संयम के लिए उनकी सराहना भी की गयी। जेटीए ने कहा, ‘‘हम शाहीन बाग में अपने सहयोगी नागरिकों से सड़क के एक तरफ को यातायात के लिए खोलने की अनुमति देने की अपील करते हैं। यह नागरिक के तौर पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक होगा। इससे उन लोगों को भी सहूलियत हो जाएगी जिन्हें यहां से कहीं जाना आसान पड़ेगा।’’ 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे