लाइव न्यूज़ :

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट उपचुनावः अजब-गजब खेल!, आप- भाजपा ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को प्रत्याशी बनाया, 10 जुलाई को वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 14:43 IST

Jalandhar West Assembly seat by-election:

Open in App
ठळक मुद्देJalandhar West Assembly seat by-election: विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।Jalandhar West Assembly seat by-election: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। Jalandhar West Assembly seat by-election: जालंधर पश्चिम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Jalandhar West Assembly seat by-election: आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। दोनों ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी ने जहां मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने शीतल अंगुराल को उपचुनाव में उतारा है। जालंधर पश्चिम (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।

‘आप’ विधायक के रूप में अंगुराल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। भगत पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे हैं। वह पिछले साल भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद 28 मार्च को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अंगुराल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से उस समय कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रिंकू को हराया था।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम