लाइव न्यूज़ :

Jalandhar West Assembly By Poll Result 2024 LIVE: 37323 वोट से जीते आप नेता मोहिंदर भगत, भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल से पीछे कांग्रेस के सुरिंदर कौर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 12:12 IST

Jalandhar West Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37323 वोट से मात दी। 

Open in App
ठळक मुद्देJalandhar West Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: आप प्रत्याशी को 55246 वोट मिले।Jalandhar West Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। Jalandhar West Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: भाजपा को 17921 मत से संतोष करना पड़ा।

Jalandhar West Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत भरी खबर है। लोकसभा चुनाव में आप को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 13 में से 3 सीट पर मात्र जीत मिली थी। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37323 वोट से मात दी। कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। आप प्रत्याशी को 55246 वोट मिले। भाजपा को 17921 मत से संतोष करना पड़ा।

कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 16,757 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1,242 वोट मिले जबकि बसपा उम्मीदवार बिंदर कुमार को 734 मत मिले। आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर को 16757 वोट मिले हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ और सीएम भगवंत मान के लिए राहत की खबर है। कुल 13 दौर की मतगणना हुई। जालंधर में भगत के घर पर जश्न मनाया जा रहा। उनके परिवार के सदस्य और समर्थक बेहद खुश हैं। भगत पहले दौर की मतगणना से ही बढ़त बनाए हुए थे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार बिंदर कुमार चौथे स्थान पर हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सुरजीत कौर पांचवें स्थान पर हैं। आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था।

और मतदान प्रतिशत 54.98 रहा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए, उपचुनाव में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी ‘आप’ को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी राज्य की 13 संसदीय सीट में से सिर्फ तीन पर जीत हासिल कर सकी थी।

टॅग्स :उपचुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसभगवंत मानअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम