लाइव न्यूज़ :

जेटली की श्रद्धांजलि सभा: नायडू, गोगोई, शाह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, वेंकैया ने कहा- अरुण जी भारत के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ गए

By भाषा | Updated: September 3, 2019 20:10 IST

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में कहा कि अरुण जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत जीवन में भी एक रिक्ति छोड़ गया है जहां उनकी स्मृतियां ही बसती हैं। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली उत्कृष्ट सांसद, विद्वान विधिवेत्ता, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, कुशल प्रशासक व सत्यनिष्ठ राजनेता थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें जाने माने भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी प्रस्तुती दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ नई दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा में अरुण जेटली जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में मंगलवार को उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई , भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक नेताओं एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि निः स्वार्थ और समर्पित जनसेवा से, अरुण जी भारत के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ गए जो लोगों को देश सेवा के लिये प्रेरित करेगी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें जाने माने भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी प्रस्तुती दी।

इसमें विभिन्न दलों के नेता मौजूद थे, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रधान के अलावा जदयू नेता के सी त्यागी, अकाली दल के सुखवीर सिंह बादल, बीजद के पिनाकी मिश्रा आदि शामिल हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में कहा कि अरुण जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत जीवन में भी एक रिक्ति छोड़ गया है जहां उनकी स्मृतियां ही बसती हैं।

उन्होंने कहा कि अरुण जेटली उत्कृष्ट सांसद, विद्वान विधिवेत्ता, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, कुशल प्रशासक व सत्यनिष्ठ राजनेता थे, जिन्होंने मंत्री के रूप में सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशल मार्गदर्शन दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ नई दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा में अरुण जेटली जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ’’

वहीं, नायडू ने कहा कि उनके ज्ञान का व्यापक विस्तार और महत्वपूर्ण घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर उनका विवेकपूर्ण दृष्टिकोण उन्हें विलक्षण राजनेता बनाता था। उन्होंने अपने दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर संसदीय और जनविमर्श को समृद्ध किया। हम में से हर किसी को उनकी कमी खलेगी।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि निः स्वार्थ और समर्पित जनसेवा से, अरुण जी भारत के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं। ‘‘मुझे विश्वास है कि उनका अनुकरणीय व्यक्तित्व और कृतित्व, देश सेवा के इस पुनीत यज्ञ में समर्पण भाव से सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करेगा।’’ गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। 

टॅग्स :अरुण जेटलीएम. वेकैंया नायडूअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम