लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश का केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष, ट्वीट कर प्रधानमंत्री की DDLJ नीति पर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2022 17:43 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर चीन के खिलाफ नीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़कर जवाब देने को भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्‍होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग PM चीन पर चुप्पी तोड़ो का भी इस्‍तेमाल किया है। जयराम रमेश के अलावा चीन के मामले में पीएम मोदी की नीति पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए।

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को चीन के खिलाफ नीति को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने चीन के साथ पीएम की ‘DDLJ नीति’ को लेकर रमेश ने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा। यही नहीं, अपने ट्वीट के साथ उन्होंने DDLJ का फुल फॉर्म बताते हुए, इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़कर जवाब मांगा।

इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चीन के साथ PM की DDLJ नीति! Deny - चीन ने हमारी भूमि पर कब्जा किया। PM ने इंकार किया। Distract - चीनी घुसपैठ पर रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट हटवाई। Lie - "न कोई हमारी सीमा में घुसा है...", सबसे बड़ा झूठ। Justify - प्रतिकार की जगह व्यापार को बढ़ावा दिया।" 

उन्‍होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग PM चीन पर चुप्पी तोड़ो का भी इस्‍तेमाल किया है। जयराम रमेश के अलावा चीन के मामले में पीएम मोदी की नीति पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए। गौरव गोगोई ने कहा कि चीन की सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 18 बार मुलाकात की है। उन्होंने ऐसा क्या रिश्ता बनाया कि जिससे चीन आज तक भी ये कबूल नहीं करता कि उनसे कोई गलती हुई है। चीन आज भी हमारी सीमा सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेता।

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब