लाइव न्यूज़ :

राफेल की तरह गुजरात पेट्रोलियम में भी हुआ है बड़ा 'घोटाला', GSPC हो चुकी है कंगालः जयराम रमेश

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 27, 2018 18:00 IST

गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App

नई दिल्‍ली, 27 अगस्तःकांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गुजरात । इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 70 साल में पहली बार केंद्र सरकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सर्कुलर के खिलाफ हाईकोर्ट में दस्तावेज पेश करने गई। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाकर देस्तावेज पेश करने गई।

उन्होंने कहा गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम (जीएसपीसी) ने 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन जीएसपीसी ने अपना काम नहीं किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू करने से पहले नरेंद्र मोदी का एक वीडियो दिखाया गया। इसके बारे में जयराम रमेश ने कहा, ये रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, जो तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने जीएसपीसी को लेकर 2005 में एक बड़ी घोषणा की। जीएसपीसी गुजरात के प्राकृतिक गैस पर काम करने वाली सबसे बड़ी संस्‍था थी। लेकिन यह अफसोस की बात है कि आज सालों बाद सीएजी ने दो रिपोर्ट प्रकाशित कर बताया कि यह ना तो तेल निकाल पाई ना ही गैस। इन दोनों रिपोर्ट के मुताबिक जीएसपीसी ने 20,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पसंसीदा कंपनियों को दिया। लेकिन इनमें कोई काम नहीं हुआ।

लेकिन इसके बाद भी स्टेट बैंक ऑफ इं‌डिया से लिया गया कर्ज नहीं लौटाया गया। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार 12,000 करोड़ रुपये एसबीआई को चुकाने हैं। नियमानुसार यह कर्जा आरबीआई की ओर से सर्कुलर जारी होने के बाद आने वाले 31 मार्च से अगले 180 दिन में चुकाना होता है। यह समय निकल चुका है। लेकिन अभी यह पैसे बैंकों नहीं चुकाए गए। इसके लिए भारत सरकार ने 70 साल में पहली बार आरबीआई के सर्कुलर के खिलाफ हाईकोर्ट में एक एफिडेविड डाली।

जयराम रमेश ने कहा, आरबीआई के नोटिफेशन के अनुसार स्टेट बैंक के द्वारा दिया गया यह सबसे बड़ा कर्जा था। स्टेट बैंक को यह आज पांच बजे से पहले यह घोषणा करनी चाहिए कि जीएसपीसी एक बैंकरप्ट है। राफेल डील की तरह ही यह भी देश के बैंकों के साथ एक बड़ा घोटाला है।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"