लाइव न्यूज़ :

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में जयराम रमेश ने सुधारी राहुल गांधी की गलती, भाजपा ने तंज कसते हुए पूछा- कब तक पढ़ाओगे?

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2023 19:58 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश, राहुल गांधी के बगल में बैठे, उनकी ओर झुक गए और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा की प्रतिक्रिया से बचने के लिए अपने शब्दों को बदलने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मैं संसद सदस्य हूंइसके बाद बगल में बैठे जयराम रमेश ने गांधी को अपने शब्दों को बदलने के लिए कहाभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा, आखिर तुम उसे कितना और कब तक पढ़ाओगे?

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी की गलती सुधारने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा ने पूछा है आखिर कब तक पढ़ाओगे?

दरअसल, एक दिन पहले विदेश से आने के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में अपने भाषणों को लेकर उठे विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मैं संसद सदस्य हूं और जैसा कि चार मंत्रियों ने संसद में आरोप लगाया है, बोलने का अवसर मिलना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है।'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश, राहुल गांधी के बगल में बैठे, उनकी ओर झुक गए और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा की प्रतिक्रिया से बचने के लिए अपने शब्दों को बदलने के लिए कहा। हालांकि दबे स्वर में बोलते हुए, राहुल गांधी को जयराम रमेश का संदेश को आसानी से सुना गया।

इस पूरे घटना क्रम की वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "आखिर तुम उसे कितना और कब तक पढ़ाओगे?"

भाजपा प्रवक्ता द्वारा जारी वीडियो में जयराम रमेश को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "वे आपका मजाक बनाएंगे। 'दुर्भाग्य से आपके लिए' कहें।" तब राहुल गांधी ने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 'दुर्भाग्य से आपके लिए'..."

उन्होंने कहा, "मैंने जो कुछ कहा है या जो मैं महसूस करता हूं उसे सदन के पटल पर रखने के विचार से मैं आज सुबह संसद गया था। चार मंत्रियों ने संसद भवन में मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं, यह मेरा अधिकार है कि मुझे सदन के पटल पर बोलने दिया जाए।" 

उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें (अध्यक्ष को) बताया कि भाजपा के लोगों ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं और संसद के सदस्य के रूप में, यह मेरा बोलने का अधिकार है।" उन्होंने कहा, "एक सांसद के रूप में मेरी पहली जिम्मेदारी संसद में जवाब देना है, उसके बाद ही मैं आपके सामने विस्तार से बता सकता हूं।"

टॅग्स :राहुल गांधीJairam Rameshकांग्रेससंबित पात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो