लाइव न्यूज़ :

‘जय श्री राम’नारा विवाद: सुशील मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 2, 2019 06:55 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों को जिस तरीके से ममता बनर्जी ने फटकार लगाई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, उससे यह साफ है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आश्रय दे रही तृणमूल सरकार उनके राज्य में रह रहे हिंदी भाषी लोगों को बाहर निकालने की साजिश में शामिल हैं।’’

Open in App

‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों के एक समूह को फटकार लगाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर उनके राज्य से ‘‘हिंदी भाषी लाखों लोगों को बाहर निकालने’’ की साजिश रचने का आरोप लगाया।

सुशील मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों को जिस तरीके से ममता बनर्जी ने फटकार लगाई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, उससे यह साफ है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आश्रय दे रही तृणमूल सरकार उनके राज्य में रह रहे हिंदी भाषी लोगों को बाहर निकालने की साजिश में शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पश्चिम बंगाल में लोगों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने का धार्मिक अधिकार छीन लिया गया है। उनसे पूछा जाना चाहिए कि क्या लोगों को उस राज्य में रहने से इसलिए रोका जा रहा है कि वे एक अलग भाषा बोलते हैं और एक अलग धर्म को मानते हैं।’’

टॅग्स :ममता बनर्जीसुशील कुमार मोदीपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"