लाइव न्यूज़ :

सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' में शामिल हुए, आप ने उठाए सवाल

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 26, 2023 17:38 IST

सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के राष्ट्रीय राजधानी में 'संकल्प सत्याग्रह' में हिस्सा लेने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है और कहा है कि ऐसे आरोपी नेताओं को सत्याग्रह जैसे प्रदर्शनों से दूर रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' कियासिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी शामिल हुएआम आदमी पार्टी ने किया टाइटलर के शामिल होने का विरोध

नई दिल्ली: राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराये जाने के बाद रविवार, 26 मार्च को कांग्रेस ने  दिल्ली में राजघाट पर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' किया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार का कई बार अपमान किया गया लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह'में शामिल हुए। 

अब  जगदीश टाइटलर के राष्ट्रीय राजधानी में 'संकल्प सत्याग्रह' में हिस्सा लेने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है और कहा है कि  ऐसे आरोपी नेताओं को सत्याग्रह जैसे प्रदर्शनों से दूर रखना चाहिए। एएनआई से बात करते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'कांग्रेस को यह समझना होगा कि चाहे वह 1984 के दंगे हों या लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई अन्य मुद्दा, ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को किनारे किया जाना चाहिए।'

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "कांग्रेस को ऐसे लोगों को हटाने में देरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह कांग्रेस का ही नुकसान है, हमारा नहीं।" गौरतलब है कि टाइटलर का नाम फरवरी में भी सुर्खियों में आया था, जब उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य के रूप में चुना गया था।

बता दें कि  दिल्ली में राजघाट पर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन 'संकल्प सत्याग्रह' के दौरान प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। राहुल गांधी को  'शहीद का बेटा' संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा हर दिन उनका (राहुल गांधी) अपमान करती है। प्रियंका ने कहा, 'उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार को नहीं छोड़ा। आप मेरे भाई, एक शहीद के बेटे को देशद्रोही और मीर जाफर बुलाते हैं। आपके मंत्री ने मेरी मां का संसद में अपमान किया। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी नहीं जानते कि उनके पिता कौन हैं...लेकिन इन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ।'

कांग्रेस के आरोपों का भाजपा की तरफ से भी पलटवार हुआ।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गांधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था जबकि यहां ये अपने लिए, अपने निजी कारण से सजायाफ्ता होने के बाद न्यायालय के खिलाफ करते दिख रहे हैं। संपूर्ण लोकतंत्र के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोग, सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी जी की समाधि पर जो कर रहे हैं उसमें सत्य के प्रति कोई आग्रह नहीं बल्कि अहंकार का दुराग्रह निर्लज्जता के साथ दिख रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टीराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे