लाइव न्यूज़ :

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2022 12:47 IST

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ ने आज शपथ ली। निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीप धनखड़ ने आज को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। धनखड़ ने शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 74.36 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की थी।गत छह उप राष्ट्रपति चुनाव में यह किसी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक मत है।

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होने के बाद धनखड़ ने 11 अगस्त को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे। शपथ ग्रहण करने से पहले धनखड़ ने सुबह राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के स्मारक पर जाने के बाद धनखड़ ने ट्वीट किया, "पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देते हुए राजघाट की शांत भव्यता में भारत की सेवा में तत्पर रहने के लिए अपने आप को धन्य एवं प्रेरित महसूस किया।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी धनखड़ ने शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 74.36 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की थी। गत छह उप राष्ट्रपति चुनाव में यह किसी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक मत है। धनखड़ को 528 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खाते में 182 मत गए।

टॅग्स :जगदीप धनखड़द्रौपदी मुर्मूBJPभारत के उपराष्ट्रपतिvice president of india
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम