देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

By मनाली रस्तोगी | Published: August 11, 2022 12:42 PM2022-08-11T12:42:58+5:302022-08-11T12:47:48+5:30

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ ने आज शपथ ली। निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद की शपथ दिलाई।

Jagdeep Dhankhar becomes the 14th Vice President of India | देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Highlightsजगदीप धनखड़ ने आज को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। धनखड़ ने शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 74.36 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की थी।गत छह उप राष्ट्रपति चुनाव में यह किसी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक मत है।

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होने के बाद धनखड़ ने 11 अगस्त को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे। शपथ ग्रहण करने से पहले धनखड़ ने सुबह राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के स्मारक पर जाने के बाद धनखड़ ने ट्वीट किया, "पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देते हुए राजघाट की शांत भव्यता में भारत की सेवा में तत्पर रहने के लिए अपने आप को धन्य एवं प्रेरित महसूस किया।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी धनखड़ ने शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 74.36 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की थी। गत छह उप राष्ट्रपति चुनाव में यह किसी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक मत है। धनखड़ को 528 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खाते में 182 मत गए।

Web Title: Jagdeep Dhankhar becomes the 14th Vice President of India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे