लाइव न्यूज़ :

साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह, निर्विरोध भाजपा प्रमुख बने जगत प्रकाश नड्डा

By भाषा | Updated: January 20, 2020 16:07 IST

नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की।

इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं।

मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में नड्डा का अभिनंदन करेंगे और फिर दोनों नेता भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नड्डा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि पार्टी उनके नेतृत्व में नया गौरव और सफलता हासिल करेगी। अपने सांगठनिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले नड्डा जी हमेशा से पार्टी के लिए मूल्यवान रहे हैं।

उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक नेता के तौर पर नड्डा के निरंतर के आगे बढ़ने कामना करते हुए कहा कि वह एक ‘प्रेरक’ कार्यकर्ता रहे हैं। प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नड्डा संगठन के एक शानदार नेता हैं और मोदी सरकार में वह एक सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘नड्डा के पास पार्टी नेता और प्रशासक के तौर पर बेहतरीन अनुभव है।’’ पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है और उम्मीद है कि पार्टी उनके नेतृत्व में और मजबूत होगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदीदिल्लीहिमाचल प्रदेशराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत