लाइव न्यूज़ :

जगनमोहन रेड्डी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आंध्र के लिए विशेष राज्य के दर्जे पर की चर्चा

By भाषा | Updated: May 26, 2019 14:42 IST

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने नरेंद्र मोदी के सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य की आर्थिक स्थिति तथा केन्द्र से कोष मिलने जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

Open in App

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात कर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर चर्चा की। जगन ने मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की अहम मांगों पर उनसे सहयोग मांगा।

विशेष राज्य का दर्जा वाईएसआर कांग्रेस की अहम मांग है। रेड्डी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर उस पार्टी को अपना समर्थन देंगे जो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वायदा करेगी।

सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने मोदी के सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य की आर्थिक स्थिति तथा केन्द्र से कोष मिलने जैसे मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जगन ने 30 मई को विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथग्रहण कार्यक्रम में आने का मोदी को न्योता दिया।

रेड्डी ने आंध्र भवन के अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 175 सीटों में से 151 सीटों पर और लोकसभा की 25 सीटों में से 22 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे