जानिए कौन थे जगदीश चन्द्र बोस, जिन्हें दिया जाता है रेडियो के आविष्कार का श्रेय
By रामदीप मिश्रा | Updated: November 23, 2018 07:45 IST2018-11-23T07:45:31+5:302018-11-23T07:45:31+5:30
jagadish Chandra Bose Death Anniversary (डॉ. जगदीश चन्द्र बोस पुण्यतिथि 2018):जेसी बोस का जन्म 30 नवंबर, 1858 को बंगाल में हुआ था, जोकि इस समय बांग्लादेश में है। उनका गांव ढाका जिले का मेमन सिंह है। बोस के पिता का नाम भगवान चन्द्र बोस।

जानिए कौन थे जगदीश चन्द्र बोस, जिन्हें दिया जाता है रेडियो के आविष्कार का श्रेय
देश के मशहूर वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बोस की आज पुण्यतिथि है। उनका 23 नवंबर, 1937 को निधन हो गया था। दुनिया उन्हें जे सी बोस के नाम से जानती है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर काम किया। ऐसा करने वाले वह देश के पहले वैज्ञानिक थे। उन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान और पुरातत्व की गहरी जानकारी थी। आइए, आपको उनसे जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बाते बताते हैं।
1- जेसी बोस का जन्म 30 नवंबर, 1858 को बंगाल में हुआ था, जोकि इस समय बांग्लादेश में है। उनका गांव ढाका जिले का मेमन सिंह है। बोस के पिता का नाम भगवान चन्द्र बोस।
2- जेसी बोस के बारे में कहा जाता है कि उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा अंग्रेजी सीखने से पहले मातृभाषा और संस्कृति सीखे इसलिए उनकी शिक्षा एक बांग्ला विद्यालय में प्रारंभ हुई थी।
3- बोस की जीव विज्ञान में अधिक रुचि थी इसलिए उन्होंने 22 साल उम्र में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करना उचित समझा और इसके लिए लंदन गए।
4- लंदन पहुंचने के बाद उनका स्वास्थ्य खराब रहने लग गया था, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का निर्णय बदलकर भौतिक विज्ञान में जाने की मन बनाया और कैम्ब्रिज के क्राइस्ट महाविद्यालय में एडमिशन लिया।
5- पढ़ाई पूरी करने की बाद जेसी बोस1885 में भारत लौटे और भौतिकी के सहायक प्राध्यापक के रूप में प्रेसिडेंसी कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रारंभ किया। यहां वह 1915 तक रहे।
6- बताया जाता है कि जेसी बोस ऐसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो तरंगे डिटेक्ट करने के लिए सेमीकंडक्टर जंक्शन का इस्तेमाल किया था और इस पद्धति में कई माइक्रोवेव कंपोनेंट्स की खोज की थी।
7- बोस ने वनस्पति विज्ञान में कई महत्त्वपूर्ण खोजें की हैं।
8- वह भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे। उन्हें रेडियो विज्ञान का पितामाह भी माना जाता है।
9- बोस भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमरीकन पेटेंट प्राप्त किया।
10- जेसी बोस ने साबित कर दिखाया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है।