लाइव न्यूज़ :

यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने रिक्त पड़े डीन के पदों पर नियुक्ति का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:01 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल में यादवपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के एक संघ ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखकर संस्थान के कला और इंजीनियरिंग संकायों में डीन के रिक्त पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेयूटीए) ने यह भी कहा कि तुलनात्मक साहित्य और बांग्ला विभाग के लिए कुलाधिपति पद के लिए उम्मीदवार नहीं होने से शिक्षण गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।

जेयूटीए ने बसु और धनखड़ को अलग अलग भेजे गए एक पत्र में कहा,‘‘लंबे समय से कला संकाय में और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में कोई स्थाई डीन नहीं है। इससे शिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों तथा कामकाज पर असर पड़ रहा है।’’

जेयूटीए के महासचिव पार्थ प्रतिम रे ने कहा कि 2011 और 2012 में यादवपुर विश्वविद्यालय अधिनियम1981, में संशोधन के बाद अंतःविषय अध्ययन, कानून और प्रबंधन संकाय बनाया गया था और छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया गया था लेकिन एफआईएसएलएम डिग्री प्रदान नहीं कर सकता क्योंकि विश्वविद्यालय के विधान में अभी भी संशोधन नहीं किया गया है।

रे ने पत्र में कहा,‘‘ इससे इन संकायों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मुश्किलें आ सकती हैं। भविष्य में ऐसे छात्रों को उनकी डिग्रियों के साथ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे हालात में हम आपसे या तो संशोधित विधान को मंजूरी देने या इन संकायों को बंद करने का अनुरोध करते हैं। हम अनिश्चितकाल तक इस तरह से अपने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा