लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडीज को गवाह के तौर पर बयान देने के लिए ईडी ने बुलाया है : अभिनेत्री के प्रवक्ता

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय 200 करोड़ रुपये से अधिक के धनशोधन के मामले में गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने शनिवार को दी।

संघीय एजेंसी के समक्ष अभिनेत्री के पेश होने के दो दिनों बाद यह बयान आया है। उससे पहले वह कम से कम तीन मौकों पर ईडी के समन के बावजूद पेश नहीं हुईं।

फर्नांडीज के प्रवक्ता ने कहा कि वह जांच में एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगी।

प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ईडी जैकलीन फर्नांडीज को गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुला रहा है। उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है और भविष्य में भी जांच में एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैकलीन ने इसमें संलिप्त दंपति के साथ संबंधों को लेकर किए गए कथित अपमानजनक बयानों से भी बार-बार इंकार किया है।’’

अभिनेत्री का बयान बुधवार को भी धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ दर्ज धनशोधन के मुकदमे से जुड़ा हुआ है।

फर्नांडीज इससे पहले अगस्त में एजेंसी के समक्ष पेश हुई थीं और अपना बयान दर्ज कराया था। अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी इस मामले में इसी हफ्ते ईडी के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया।

चंद्रशेखर और पॉल को दिल्ली पुलिस ने फोर्टिस हेल्थेकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिवेंद्र मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था और वे स्थानीय जेल में बंद थे। इसके बाद हाल में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब