लाइव न्यूज़ :

जबलपुरः 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर, गिरफ्तार

By संजय परोहा | Updated: July 27, 2023 14:46 IST

जानकारी के मुताबिक किराया देने की एवज में रीजनल मैनेजर द्वारा अमित सिंह ठाकुर से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 61 वर्षीय संदीप बिसारिया वेयरहाउस कापोर्रेशन के रीजनल मैनेजर हैं।वे आवेदक अमित ठाकुर से वेयर हाउस के मंथली किराए को निकालने के लिए ₹10000 की मांग कर रहे थे।

जबलपुरःमध्य प्रदेश के प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में रीजनल मैनेजर के पद पर नियुक्त संदीप बिसारिया को जबलपुर लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ है।

जानकारी के मुताबिक किराया देने की एवज में रीजनल मैनेजर द्वारा अमित सिंह ठाकुर से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की गई थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संदीप बिसरिया को कृषि उपज मंडी स्थित उनके घर में रंग लगे हुए रिश्वत के रुपये के साथ दबोच लिया। 

लोकायुक्त एस पी ने बताया कि 61 वर्षीय संदीप बिसारिया वेयरहाउस कापोर्रेशन के रीजनल मैनेजर हैं। वे आवेदक अमित ठाकुर से वेयर हाउस के मंथली किराए को निकालने के लिए ₹10000 की मांग कर रहे थे। अमित ठाकुर ने उनसे बात की लेकिन जब वह नहीं माने तब इस बात की शिकायत लोकायुक्त से कर दी। 

लोकायुक्त ने मामले को गंभीरता लिया। और इस बात की पुष्टि कर लेने के बाद ₹10000 की राशि अमित ठाकुर को देकर उनको बिसारिया के निवास पर भेजा। अमित ने बिसारिया को जैसे ही ₹10000 की राशि दी, उसी समय बाहर खड़ी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके हाथ धुलवाए गए और नोट में कलर होने की वजह से उनके हाथ लाल हो गए लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। 

टॅग्स :जबलपुरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील