लाइव न्यूज़ :

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, कहा- जान है तो जहान है

By सुमित राय | Updated: April 11, 2020 16:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की, जिसमें ज्यादातर राज्यों के के सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि जान है तो जहान है।पीएम ने कहा कि जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि जान है तो जहान है। उन्होंने कहा जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है, देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी और जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की शाम को को 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाने के ऐलान किया था, जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस बीच ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल और पंजाब सरकार ने 1 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी के साथ बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का अनुरोध किया है, जिसपर केंद्र सरकार विचार कर रही है। एएनआई के ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 7400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 239 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। हालांकि पूरे देश में अब तक 642 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?