लाइव न्यूज़ :

केरल में आईयूएमएल कार्यकर्ता की हत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2021 12:55 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), 28 जनवरी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार मध्यरात्रि में नीलांबुर में केजाट्टूर ओरावुमपरम के निकट हुई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद समीर (26) को निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बृहस्पतिवार तड़के उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है, जिसे माकपा कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के बाद यूडीएफ कार्यकर्ताओं को लगातार माकपा कार्यकर्ता परेशान कर रहे हैं। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। आईयूएमएल के नेताओं ने भी इस हत्या के लिए वामपंथी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि माकपा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दो समूहों के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई है और पार्टी का इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में वामपंथी कार्यकर्ताओं और लीग कार्यकर्ताओं के बीच तनाव चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू