लाइव न्यूज़ :

यह मेरे परिवार के लिए कठिन समय: अक्षय कुमार ने अपनी मांग के स्वास्थ्य पर कहा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय कुमार ने मंगलवार को कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक ‘‘कठिन समय’’ है और प्रत्येक प्रार्थना से बहुत मदद मिलेगी।

अक्षय कुमार अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोमवार को ब्रिटेन से स्वदेश रवाना हुए।

अक्षय कुमार की मां की बीमारी के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। वहीं अभिनेता ने ट्वीट करके अपनी मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए अपने शुभचिंतक का आभार व्यक्त किया।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां के स्वास्थ्य के लिए आपकी चिंता से आभारी हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आपकी हर एक प्रार्थना से बहुत मदद मिलेगी।’’

53 वर्षीय अभिनेता की मां जानकारी के अनुसार हीरानंदानी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।

कुमार इससे पहले ब्रिटेन में थे, जहां वह वाशु भगनानी द्वारा निर्मित और रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘‘सिंड्रेला’’ की शूटिंग कर रहे थे।

कुमार हाल ही में तिवारी की फिल्म ‘‘बेल बॉटम’’ में नजर आये थे। वह "पृथ्वीराज", "सूर्यवंशी", "बच्चन पांडे", "अतरंगी रे", "राम सेतु" और ‘‘रक्षा बंधन’’ जैसी आगामी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?