लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी जवान बना रहे मास्क, पीपीई पर 100 रुपये का खर्चा, कई इलाकों में पहुंचाने का काम शुरू किया

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:54 IST

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा बनाए गए पीपीई और मास्क कोरोना वायरस के निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कई संगठनों को बांटने शुरू कर दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत तिब्बत सीमा पुलिस अपने सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा बनाए गए पीपीई कई संगठनों को बांटने शुरू कर दिये हैं।ये अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए नहीं है।

नयी दिल्ली: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा बनाए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और मास्क कोरोना वायरस के निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कई संगठनों को बांटने शुरू कर दिये हैं। आईटीबीपी ने पिछले सप्ताह हरियाणा के सोनीपत जिले के सबोली स्थति अपने शिविर में पीपीई बनाने के लिए एक विशेष सिलाई केन्द्र की शुरुआत की थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 200 पीपीई और 200 मास्क हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी), 50 पीपीई रोहतक डेंटल कॉलेज, 20 पीपीई सूट तथा 50 मास्क दिल्ली, रोहिणी के सर्वोदय विद्यालय और 50 मास्क कोंडली (पूर्वी दिल्ली) नगर निगम को दिए गए हैं।

आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) एसएस देसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ये कोविड-19 सुरक्षा उपकरण पृथक केन्द्रों में काम कर रहे लागों और इसी तरह की सेवाओं में कार्यरत लोगों के इस्तेमाल के लिए हैं। ये अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संगठनों तक इन्हें पहुंचाने के लिए बल ने इन्हें बनाने की क्षमता भी बढ़ा दी है। आईटीबीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसे कुछ बल भी हमारे सम्पर्क में हैं और हम उन्हें पीपीई और मास्क मुहैया कराएंगे।

’’ उन्होंने बताया कि आईटीबीपी द्वारा बनाए जा रहे पीपीई पर 100 रुपये का खर्चा आ रहा है मास्क पर पांच रुपये से भी कम का खर्चा आता है। सबोली केन्द्र में रोजाना अभी 200 पीपीई और 500 मास्क बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ‘वाइव्स वेल्फेयर एसोसिएशन’ भी इसमें मदद कर रहा है और अभी तक वे 1000 मास्क बना चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी हमसे इनकी मांग की जा रही है और हम जितनी जल्दी हो सके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। आईटीबीपी ने 28 जनवरी से दिल्ली में एक पृथक केन्द्र बना रखा है, जिसमें देश में सबसे अधिक 1000 बेड की व्यवस्था है। कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से लाए करीब 1,200 भारतीयों को यहा अभी तक रखा जा चुका है।

बल को मुख्य रूप से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। इसके अलावा वे देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में कई प्रकार के काम करता है। 

टॅग्स :आईटीबीपीकोरोना वायरसडॉक्टरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी