लाइव न्यूज़ :

रामलला के दर्शन कर बोले उद्धव ठाकरे- राम का ही आशीर्वाद था कि मैं मुख्यमंत्री बना, निजी खाते से देंगे 1 करोड़ रु. का दान

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:07 IST

ठाकरे ने कहा, ‘‘बीते डेढ़ साल में मैं तीन बार अयोध्या आया और यह भगवान राम का ही आशीर्वाद था कि मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को अयोध्या आए और उन्होंने अस्थायी राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।रामलला के दर्शन करने के बाद ठाकरे ने घोषणा की कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वह अपने निजी खाते से एक करोड़ रुपये का दान देंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को अयोध्या आए और उन्होंने अस्थायी राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद ठाकरे ने घोषणा की कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वह अपने निजी खाते से एक करोड़ रुपये का दान देंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए वह जो राशि दे रहे हैं, वह राज्य सरकार का नहीं, बल्कि उनका अपना धन होगा।

ठाकरे ने कहा, ‘‘बीते डेढ़ साल में मैं तीन बार अयोध्या आया और यह भगवान राम का ही आशीर्वाद था कि मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना।’’

पूर्ववर्ती सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘यह उन लोगों के लिए दुख की बात होगी जिन्होंने कहा था कि सरकार 100 घंटे भी नहीं चलेगी, लेकिन इसने पहले 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’ ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले कुछ हिंदू संतों ने चेतावनी दी थी कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत काले झंडे दिखाकर करेंगे क्योंकि उन्होंने ऐसे लोगों के साथ मिलकर सरकार बनाई है जो भगवान राम को काल्पनिक किरदार बताते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। भगवान राम और हिंदुत्व किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने भगवा समर्थकों के साथ यहां अयोध्या में हूं।’’ ठाकरे के आने से कुछ घंटे पहले अयोध्या के प्रशासन ने तीन हिंदू संतों को नजरबंद कर दिया था।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि जिन संतों को शनिवार सुबह नजरबंद किया गया, उनमें हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास, हिंदू महासभा के अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्रा शामिल हैं।

उद्धव के मंदिर में दर्शन करने के बाद कई संतों ने पूरे मंदिर परिसर को पवित्र करने के लिए गंगाजल से धोने की मांग की है।

 

 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए