दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Published: May 10, 2021 12:11 PM2021-05-10T12:11:53+5:302021-05-10T12:11:53+5:30

It was a pleasant morning in Delhi, the minimum temperature was 24.5 degrees Celsius. | दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है।

रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने से लोगों को गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत मिली।

सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम ऐप के अनुसार, तेज हवा के कारण कल शाम 5.30 बजे तक पारा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया था।

न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It was a pleasant morning in Delhi, the minimum temperature was 24.5 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे