लाइव न्यूज़ :

मैं कैसे संक्रमित हुआ, यह बता पाना मुश्किल है: मिलिंद सोमन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी तरह के एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

उन्होंने संक्रमित होने की जानकारी बृहस्पतिवार को साझा की थी और बताया था कि वह पृथकवास में हैं। इंस्टाग्राम पर सोमन ने अपनी हालिया यात्रों के बारे में लिखते हुए कहा कि वह हैरान हैं कि वह कैसे और किससे संक्रमित हो गए।

उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘‘ दिल्ली से लौटने पर 18 मार्च को जांच में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मैं घर से काम कर रहा था और सिर्फ दौड़ने के लिए ही घर से बाहर निकलता था लेकिन 23 मार्च को मुझे कमजोरी होने लगी। सिर में भी थोड़ा दर्द रहा और शरीर का तापमान 98 डिग्री हो गया।’’

अभिनेता अंतिम बार अल्ट बालाजी और जी 5 की सीरीज ‘पौरुषपुर’ में दिखे हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले साल से ही लगातार यात्राएं कर रहे हैं और कम से कम 30 बार कोविड-19 की जांच करा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे थे।

आमिर खान, मनोज वाजपेयी, आर माधवन, कार्तिक आर्यन, और सतीश कौशिक जैसे कई बॉलीवुड अभिनेता हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को मुंबई में कोविड-19 के 5,504 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा