लाइव न्यूज़ :

हीट वेव की चेतावनी और बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2023 10:27 IST

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए इस निर्देश में कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दोपहर की पाली के दौरान स्कूलों में छात्रों का जमावड़ा न हो।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते तापमान और गर्मी के कारण दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी स्कूल जाने वालो छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए जारी किए गए निर्देश

नई दिल्ली: देश में आने वाले महीनों में गर्मी का कहर चरम पर होने की आशंका है। गर्मी के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लू की भविष्यवाणी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए इस निर्देश में कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दोपहर की पाली के दौरान स्कूलों में छात्रों का जमावड़ा न हो।

चूंकि गर्मी के मौसम में दिन में पारा 40 डिग्री तक चढ़ सकता है। ऐसे में कई लोगों को स्वस्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती है। जिसमें आमतौर पर लोगों को लू लग जाती है उन्हें उल्टी, दस्त जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में बच्चे सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं इसलिए उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

ऐसे में दिल्ली में सभी स्कूलों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। एक अधिकारिक परिपत्र में कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। छात्रों को कक्षाओं के दौरान पानी के लिए ब्रेक दिए जाने चाहिए। 

शिक्षा निदेशालय ने अपने सर्कुलर में उल्लेख किया है कि स्कूलों को छात्रों को दिन के समय सिर ढकने के लिए जागरूक करना होगा।

छात्रों को स्कूल आने या जाने पर अपने सिर को ढंकने के लिए संवेदनशील बनाएं की वह सूरज की रोशनी में सीधे आने के दौरान छाता, टोपी, तौलिया आदि का प्रयोग करें।

निदेशालय ने आगे उल्लेख किया कि यदि किसी छात्र को गर्मी से संबंधित बीमारी का मामला है तो स्कूलों को नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य सुविधा को रिपोर्ट करना होगा। निदेशालय ने राजधानी के सभी स्कूलों को इस एडवाइजरी का पालन करने का आदेश दिया है। 

बता दें कि अप्रैल महीने में ही दिल्ली में तापमान काफी अधिक है। तेज धूप के कारण घरों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि को देखते हुए अनुमान लगाया है कि आने वाले हफ्तों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

टॅग्स :हीटवेवदिल्ली सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे