लाइव न्यूज़ :

मायावती के करीबी अधिकारी की 225 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, छापेमारी में हुए थे बड़े खुलासे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2019 08:26 IST

1979 बैच के पूर्व आईएएस अधिरकारी और उनके सहयोगियों ने नोटबंदी के बाद और उससे पहले मुखौटा कंपनियों के नाम पर 95 करोड़ रुपये की फर्जी प्रविष्टियां दिखाई हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के करीबी रहे पूर्वा आईएएस नेतराम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद पता चली 225 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा रही है। संपत्ति राजसात करने की यह कार्रवाई आईटी अधिनियम की धारा 132 (9) के तहत की जा रही है।

1979 बैच के पूर्व आईएएस अधिरकारी और उनके सहयोगियों ने नोटबंदी के बाद और उससे पहले कोलकाता की मुखौटा कंपनियों के नाम पर 95 करोड़ रुपये की फर्जी प्रविष्टियां दिखाई हैं। विभाग के सूत्रों की मानें तो मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में खरीदी गई इन संपत्तियों को अब जब्त किया जा रहा है। नेतराम के परिसरों पर मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान 1.64 करोड़ रुपये नकद, 50 लाख रुपये मूल्य के पेन, चार आलीशान कारें और 225 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किये गये थे। अधिकारियों ने 30 मुखौटा कंपनियों के कागजात भी बरामद किये हैं।

इन कंपनियों में नेतराम के परिजनों और ससुराल के लोगों की हिस्सेदारी है। छापेमारी में दिल्ली (केजी मार्ग और जीके-1) और मुंबई (चरनी रोड और हुगेस रोड) के पॉश इलाकों में 6 संपत्तियों और कोलकाता में तीन घरों का पता चला है। इन संपत्तियों को 95 करोड़ की ब्लैकमनी से खरीदा गया था। नेतराम 2003-05 के दौरान उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री के सचिव थे। वह अधिकारी उत्तर प्रदेश में आबकारी, गन्ना उद्योग विभाग, डाक और पंजीकरण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभागों के प्रमुख रह चुके है।

माया के करीबी और ताकतवर अधिकारी थे नेतराम

यूपी में मायावती की सरकार के दौरान आईएएस नेतराम ताकतवर अधिकारियों में से एक थे। वह 2007 से 2012 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के सचिव भी रह चुके हैं। नेतराम के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रमुख सचिव रहने के दौरान उनसे मिलने के लिए बड़े-बड़े नेताओं को भी अपवाइंटमेंट लेन पड़ता था।

टॅग्स :मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया