इसरो ने गगनयान सेवा मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली का परीक्षण किया

By भाषा | Published: August 28, 2021 10:55 PM2021-08-28T22:55:43+5:302021-08-28T22:55:43+5:30

ISRO tests Gaganyaan Service Module propulsion system | इसरो ने गगनयान सेवा मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली का परीक्षण किया

इसरो ने गगनयान सेवा मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली का परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने कहा है कि कि उसने शनिवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में प्रणोदन परिसर (आईपीआरसी) के परीक्षण केन्द्र में 450 सेकंड के लिए गगनयान सेवा मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला 'हॉट टेस्ट’ सफलतापूर्वक पूरा किया। हॉट टेस्ट किसी प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के परीक्षण को कहते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सिस्टम के प्रदर्शन से परीक्षण का उद्देश्य पूरा हो गया है और परीक्षण से पहले इसरो ने जो भविष्यवाणी की थी, यह करीब-करीब वैसा ही रहा। इसके अलावा, विभिन्न मिशन परिस्थितियों के अनुरूप बनाने के लिये सिलसिलेवार परीक्षण की योजना बनाई गई है। इसरो ने बताया कि सेवा मॉड्यूल (एसएम) गगनयान कक्षीय मॉड्यूल का एक हिस्सा है, जो क्रू मॉड्यूल के नीचे स्थित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ISRO tests Gaganyaan Service Module propulsion system

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे