क्या चांद पर लैंडिंग के पहले विक्रम लैंडर क्रैश हो गया, देखें इसरो के वैज्ञानिक ने क्या जवाब दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 7, 2019 03:45 AM2019-09-07T03:45:41+5:302019-09-07T03:45:41+5:30

पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्हें हौसला रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हौसला रखें...सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।’’ उन्होंने इसरो प्रमुख के. सिवन की पीठ भी थपथपाई।

ISRO scientist comments on Vikram Lander has crashed Chandrayaan 2 landing | क्या चांद पर लैंडिंग के पहले विक्रम लैंडर क्रैश हो गया, देखें इसरो के वैज्ञानिक ने क्या जवाब दिया

क्या चांद पर लैंडिंग के पहले विक्रम लैंडर क्रैश हो गया, देखें इसरो के वैज्ञानिक ने क्या जवाब दिया

Highlightsइसरो ने अपनी होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल कर दी है। इस मामले की आगे की जानकारी इसरो बाद बाद में देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ये क्षण हौसला रखने के हैं, और हम हौसला रखेंगेलैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।

चांद पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया है। जिसकी वजह से इसरो किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा है। इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा है कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। इसरो के वैज्ञानिक देवीप्रसाद कार्णिक ने कहा कि वो अभी नहीं बता सकते कि चांद पर लैंडिंग के पहले विक्रम लैंडर क्रैश हुआ है या नहीं। देवीप्रसाद कार्णिक ने कहा कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। हम इतनी जल्दी विक्रम लैंडर के बारे में कुछ भी नहीं बता सकते है। हमें थोड़ा वक्त लगेगा। हम इस बारे में अभी कंफर्म नहीं हैं। 

 

इसरो ने अपनी होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल कर दी है। इस मामले की आगे की जानकारी इसरो बाद बाद में देगा। 

पीएम मोदी ने कहा- इसरो पर गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा है कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है, सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें। पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से कहा, यह आपकी कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, आपने बहुत उत्तम सेवा की है, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ये क्षण हौसला रखने के हैं, और हम हौसला रखेंगे। हमें उम्मीद है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम कठिन परिश्रम करना जारी रखेंगे। 

Web Title: ISRO scientist comments on Vikram Lander has crashed Chandrayaan 2 landing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे