ISRO के गुजरात सेंटर में प्राइवेट कंपनियां के घुसने का विरोध करने पर सीनियर साइंटिंस्ट का हुआ ये हाल

By भाषा | Published: July 22, 2018 12:33 PM2018-07-22T12:33:13+5:302018-07-22T12:33:13+5:30

अहमदाबाद में अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक को हटाते हुए उन्हें बैंगलुरु में ‘‘सलाहकार ’’ के पद पर नियुक्त किया गया।

ISRO removes senior scientist Tapan Mishra as Ahmedabad centre chief | ISRO के गुजरात सेंटर में प्राइवेट कंपनियां के घुसने का विरोध करने पर सीनियर साइंटिंस्ट का हुआ ये हाल

ISRO के गुजरात सेंटर में प्राइवेट कंपनियां के घुसने का विरोध करने पर सीनियर साइंटिंस्ट का हुआ ये हाल

नयी दिल्ली , 22 जुलाई: इसरो के अध्यक्ष के . सिवन ने वरिष्ठ वैज्ञानिक तपन मिश्रा को संगठन की एक अहम शाखा के निदेशक पद से हटाकर सलाहकार नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

ऐसी अफवाहें हैं कि वरिष्ठ वैज्ञानिक को सिवन के साथ मतभेदों के चलते हटाया गया है। बताया जाता है कि इसरो के अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों में निजी संस्थाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे। 

हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक को हटाते हुए ‘‘सलाहकार ’’ के पद पर नियुक्त किया गया है। मिश्रा का स्थान वरिष्ठ वैज्ञानिक डी . के . दास लेंगे। 

देश के कुछ अहम उपग्रहों के निर्माण के लिये पहचाने जाने वाले मिश्रा भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं।

ISRO ने लॉन्च किया  IRNSS-1I नैविगेशन सैटलाइट, ऐसे करेगा सेना की मदद, देखें वीडियो

इसरों की कई शाखाएं हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। इनके प्रमुख ही इसरो अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होते रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मिश्रा को हटाए जाने से उनकी संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि अधिकारी ने कहा कि मिश्रा के मुख्यालय में तबादले और उनकी तरक्की का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। 

Web Title: ISRO removes senior scientist Tapan Mishra as Ahmedabad centre chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे