इसरो ने किया रक्षा उपग्रह EMISAT का सफल प्रक्षेपण, भारत अब आसामान से रख सकेगा दुश्मन पर नजर

By विनीत कुमार | Published: April 1, 2019 09:50 AM2019-04-01T09:50:43+5:302019-04-01T10:05:58+5:30

पिछले हफ्ते ऐंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) के सफल परीक्षण के बाद इसरो का यह दूसरा सफल ऑपरेशन है।

isro pslv c45 emisat successfully launched and placed in space from sriharikota | इसरो ने किया रक्षा उपग्रह EMISAT का सफल प्रक्षेपण, भारत अब आसामान से रख सकेगा दुश्मन पर नजर

इसरो ने किया रक्षा उपग्रह EMISAT का सफल प्रक्षेपण, भारत अब आसामान से रख सकेगा दुश्मन पर नजर

Highlights PSLV C-45 रॉकेट ने EMISAT के अलावा 28 विदेशी सैटलाइट्स को किया लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9:27 बजे हुई लॉन्चिंग

भारत ने सफलतापूर्वक इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस उपग्रह एमिसैट (EMISAT) को  सोमवार सुबह अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.27 बजे सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV C-45 का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। एमिसैट के साथ इस रॉकेट के जरिये 28 विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया। इसके लिए उल्टी गिनती रविवार सुबह 6.27 बजे ही शुरू हो गई थी। 

पिछले हफ्ते ऐंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) के सफल परीक्षण के बाद इसरो का यह दूसरा ऑपरेशन है। एमिसैट उपग्रह भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह डीआरडीओ के डिफेंस रिसर्च में मदद करेगा। साथ ही इससे जमीन पर दुश्मन पर भी नजर रखी जा सकेगी। PSLV C-45 से जो 28 विदेशी उपग्रह भेजे गये हैं उसमें अमेरिका के 24, लिथुआनिया के दो, स्पेन औ स्विट्जरलैंड के एक-एक उपग्रह शामिल हैं। इन सभी उपग्रहों का वजन 220 किलोग्राम है। वहीं, भारत के एमिसैट उपग्रह का वजन 436 किलोग्राम है। 


इसरो के इस सफल प्रक्षेपण की खास बात ये भी रही कि करीब 1000 लोगों ने इसे पहली बार श्रीहरिकोटा से लाइव देखा। इसरो ने इस लॉन्चिंग के साथ पहली बार आम लोगों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। दरअसल, आम दर्शकों के लिए इसरो ने एक खास गैलरी बनाई है जहां से लॉन्चिंग को देखा जा सकता है।

Web Title: isro pslv c45 emisat successfully launched and placed in space from sriharikota

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे