ISRO अक्टूबर में कर सकता है 'चंद्रयान-2' को लॉन्च, 800 करोड़ रुपए है लागत

By रामदीप मिश्रा | Published: April 18, 2018 06:50 PM2018-04-18T18:50:22+5:302018-04-18T18:50:22+5:30

आगामी चंद्रयान-2 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर सिवन ने कहा कि इस मिशन की कुल लागत लगभग 800 करोड़ रुपए है।

isro may launch chandrayaan 2 in october | ISRO अक्टूबर में कर सकता है 'चंद्रयान-2' को लॉन्च, 800 करोड़ रुपए है लागत

ISRO अक्टूबर में कर सकता है 'चंद्रयान-2' को लॉन्च, 800 करोड़ रुपए है लागत

नई दिल्ली, 18 अप्रैलः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉक्टर के सिवन ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-2' के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि चंद्रयान-2 अक्टूबर-नवंबर के दौरान श्रीहरिकोटा से लांच किया जा सकता है।

आगामी चंद्रयान-2 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर सिवन ने कहा कि इस मिशन की कुल लागत लगभग 800 करोड़ रुपए है। इसमें लांच करने की लागत 200 करोड़ रुपये और सेटेलाइट की लागत 600 करोड़ रुपये शामिल है। यह लागत 1500 करोड़ की आधी है जो विदेशी धरती से इस मिशन को लांच करने पर आती।

चंद्रयान-2 एक लैंड रोवर और जांच (प्रोव) से सुसज्जित होगा, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यहां वे मिट्टी, पानी आदि के नमूने एकत्र करेंगे और इसके विस्तृत विश्लेषण और अनुसंधान के लिए वापस लाएंगे। इस अर्थ में यह अपनी तरह का पहला चन्द्रमा मिशन होगा।

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कम लागत वाली चंद्रयान-2 मिशन की सराहना की। उन्होंने इसकी विशेषज्ञता, निर्माण और उपयोग की गई सामग्री के पूरी तरह स्वदेशी होने के लिए भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कारण यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' मंत्र का एक उपयुक्त उदाहरण है।

वही, इसी साल जून-जुलाई के लिए निर्धारित एक अन्य इसरो मिशन, जीएसएलवी एमके तृतीय-डी 2 पर भी चर्चा हुई।

Web Title: isro may launch chandrayaan 2 in october

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे