लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का शिवसेना, कांग्रेस पर हमला, पूछा, 'क्या राहुल शर्मिंदगी के कारण उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में नहीं गए'

By भाषा | Updated: November 29, 2019 01:45 IST

Rahul Gandhi: बीजेपी ने शिवसेना द्वारा अतीत में नाथूराम गोडसे की तारीफ करने को लेकर की कांग्रेस को घेरने की कोशिश

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने पूछा, 'क्या राहुल डरे हुए हैं कि उद्धव को गले लगाना गले से लटकने के बराबर हैं'बीजेपी ने उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘‘गोडसे भक्त’’ को बधाई

नई दिल्ली: भाजपा ने अतीत में गोडसे की सराहना कर चुकी शिवसेना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की और सवाल किया कि क्या इसी वजह से राहुल गांधी को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने में शर्मिंदगी महसूस हुई।

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना से हाथ मिलाया है और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राहुल गांधी पांखड करना बंद कीजिए। आप उसी तरह के विचार वाले को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहे हैं। सामना के प्रधान संपादक उद्धव ठाकरे ने लिखा था कि गोडसे देशभक्त था। क्या इसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने में आपको शर्म हुई।’’

क्या राहुल उद्धव को गले लगाने में डरे हुए थे: बीजेपी

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘क्या राहुल डरे हुए हैं कि उद्धव ठाकरे को गले लगाना गले से लटकने के बराबर है ? शिवसेना सत्ता के लिए आवश्यक है लेकिन कांग्रेस-यूपीए के लिए अछूत। सल्तनत के गुलाम के रूप में स्वीकार्य, साथी के रूप में नहीं। कुमारस्वामी का सम्मान। उद्धव का अपमान। यह बालासाहेब ठाकरे जी का अंतिम अपमान है।’’

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘‘गोडसे भक्त’’ को बधाई और कहा कि शिवसेना सुप्रीमो और उनकी पार्टी के विधायकों ने ‘सल्तनत’ के प्रति वफादारी दिखाने का संकल्प लिया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सामना का नाम ‘सोनिया नामा’ कर पूरा समर्पण कर दीजिए। आपके दोयम दर्जे के अखबार में छपने वाली अनर्गल संपादकीय सामग्री को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसमहाराष्ट्रराहुल गांधीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए