लाइव न्यूज़ :

प्रफुल्ल पटेल को ईडी का समन, 18 अक्टूबर को पेश होने को कहा, इकबाल मिर्ची से संपत्ति के सौदे का है मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2019 17:30 IST

ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को पूछताछ के लिए 18 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। एनसीपी का हालांकि आरोप है कि चुनाव के कारण बीजेपी दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने इकबाल मिर्ची से कथित संपत्ति डील मामले में भेजा प्रफुल्ल पटेल को समनईडी ने प्रफुल्ल पटेल को 18 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

गैंगेस्टर इकबाल मिर्ची से संबंधित एक कथित लैंड डील मामले में नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को पूछताछ के लिए 18 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। 

यह मामला प्रफुल्ल पटेल और इकबाल मिर्ची की पत्नी हजरा के बीच हुई संपत्ति डील से जुड़ा है। इकबाल मिर्ची दरअसल दाउद इब्राहिम का करीबी रहा है। इकबाल की मौत 2013 में हो गई थी। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने इन आरोपों से इनकार किया है। एनसीपी ने भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बीजेपी की दबाव बनाने की ये कोशिश है।

ईडी इकबाल मिर्ची से जुड़ी रही कई संपत्तियों से जुड़ी डील की जांच कर रहा है। इसमें एक मुंबई के वर्ली में मौजूद सीजे हाउस (Ceejay House) से भी जुड़ा मामला है। 

गौरतलब है कि ईडी विमानन घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पहले ही प्रफुल्ल से पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार पटेल की मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2006-07 में सीजे हाउस नामक इमारत बनाई थी। इसकी तीसरी और चौथी मंजिलों को मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल के नाम हस्तांतरित कर दिया गया।

बताया जाता है कि जिस जमीन पर इमारत बनाई गयी वह मिर्ची की थी। जांचकर्ताओं का दावा था कि यह जमीन धन शोधन, मादक पदार्थ तस्करी और कथित जबरन वसूली के अपराधों से उगाहे पैसों से खरीदी गयी थी। पटेल और उनकी पार्टी ने सौदे में कुछ गलत होने की बात खारिज कर दी है और कहा कि संपत्ति के दस्तावेज दिखाते हैं कि लेनदेन साफ-सुथरा और पारदर्शी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस